Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CM की सुरक्षा में फिर चूक:फरीदाबाद के रोड शो में उनकी तरफ मोबाइल फेंका

फरीदाबाद में रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक हुई। भाजपा की मेयर उम्मीदवार प्रवीन जोशी के समर्थन में रोड शो के दौरान नायब सैनी की तरफ किसी ने मोबाइल फेंक दिया। हालांकि, मोबाइल नायब सैनी तक नहीं पहुंचा। वह गाड़ी पर लगकर नीचे गिर गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और मोबाइल कब्जे में ले लिया।

पुलिस का कहना हे कि ये जानबूझकर नहीं किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी पर लोग फूल बरसा रहे थे। इसी दौरान किसी के हाथ से मोबाइल छूट गया। सुरक्षाकर्मियों ने मोबाइल उठा लिया था। इसके बाद उसे मालिक को सौंप दिया गया।

Exit mobile version