हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं।
4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लिया गया है। गुरुग्राम में कमान सराय स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय में इस घोषणा पत्र को जारी किया गया। इस दौरान पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, राव दान सिंह, आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यहां भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग हमारा मेयर बनाएं, हमारे पार्षदों को जिताएं, इसके बाद हम नगर निगमों को ऐसा कर देंगे जैसे 2014 से पहले चमकती थीं।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में 9 तरह के वादे…
1. महिलाओं के लिए शौचालय और जिम
2. शहरों को स्वच्छता बनाने का वादा
3. आम जनता को बुनियादी सुविधाएंl
4. युवाओं के लिए पढ़ने और खेलने की व्यवस्था
5. पर्यावरण को ध्यान में रखकर वादे
6. प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
7. झुग्गी-झोपड़ियों के लिए सुविधा का वादा
8. सुरक्षा संबंधित वादे
9. सांस्कृतिक विकास की बात

