निकाय चुनाव के बीच भाजपा ने बागियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए 78 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है। इनमें गुरुग्राम के 44, मानेसर के 33 और पटौदी का एक नेता शामिल है। जिला अध्यक्ष कमल यादव इनकी लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में पूर्व मेयर विमल यादव और पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया भी शामिल हैं। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली से विचार करने के बाद इनकी प्राइमरी मेंबरशिप भी रद्द कर दी गई है।
