Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के CS अनुराग रस्तोगी को फिर मिला एक्सटेंशन…6 महीने और रहेंगे मुख्य सचिव

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style


हरियाणा के मुख्य सचिव (Chief Secretary) अनुराग रस्तोगी को केंद्र सरकार ने छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। अब वह 31 दिसंबर 2026 तक राज्य के मुख्य सचिव बने रहेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा के पहले ऐसे मुख्य सचिव बन गए हैं, जिन्हें लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।

मंगलवार को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार ने 8 जून 2026 को अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था, जिसे मंजूरी दे दी गई। 30 जून 2026 को उनकी पहले मिले एक साल के एक्सटेंशन की अवधि पूरी हो रही थी।

तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों की उम्मीदों को झटका

अनुराग रस्तोगी को दोबारा सेवा विस्तार मिलने से मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शामिल तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बड़ा झटका लगा है।

सुधीर राजपाल (1990 बैच): वर्तमान में गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनका रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को होना है।

सुमिता मिश्रा (1990 बैच): वर्तमान में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और आयुष जैसे महत्वपूर्ण विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनका रिटायरमेंट 31 जनवरी 2027 को है।

अरुण कुमार गुप्ता (1992 बैच): मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ-साथ वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं। उनका रिटायरमेंट सितंबर 2026 में होना है।

लगातार दूसरी बार मिला सेवा विस्तार

अनुराग रस्तोगी को पहले भी एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। अब छह महीने का दूसरा एक्सटेंशन मिलने के बाद वह 31 दिसंबर 2026 तक हरियाणा के मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। यह राज्य के प्रशासनिक इतिहास में पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव को लगातार दो बार सेवा विस्तार मिला है।

Exit mobile version