हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब राज्य में नए साल पर निकलने वाली नौकरियों में आसानी से युवा अप्लाई कर सकेंगे। 5 और 6 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा के लिए 11,36,874 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। CET परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत हरियाणा के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

हरियाणा सरकार की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2022 एग्जाम में सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) को ग्रुप C और D में सरकारी नौकरी के लिए 50% नंबर लाना अनिवार्य किया गया है। अन्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों को हरियाणा सरकार ने 10% की छूट दी है। उन्हें जनरल के मुकाबले कम से कम 40 प्रतिशत ही नंबर लाने होंगे। हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए यह मिनिमम क्वालिफिकेशन तय की है।

हरियाणा सरकार ग्रुप-सी के 28 हजार खाली पदों पर भर्तियां करने जा रही है। चूंकि अब परिणाम घोषित हो चुका है, इसलिए अब भर्तियां भी जल्द शुरू हो जाएंगी। हालांकि परीक्षा देने वाले उम्मीदवार यह मांग कर रहे हैं कि कैटेगरी के अनुसार स्क्रीनिंग का मौका मिलना चाहिए, जबकि मुख्यमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि चार गुना पात्र युवाओं को बुलाया जाएगा। हालांकि अभी मामला हाईकोर्ट में लंबित चल रहा है।

CET रिजल्ट देखने के लिए www.HSSC.com पर क्लिक करें। दिए गए लिंक पर CET रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!