Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कैबिनेट की बैठक होगी आज, एजेंडे में 6 प्रस्ताव, 500 करोड़ रुपए के कपेक्स लोन की गारंटी के प्रस्ताव को भी किया जाएगा शामिल

हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज CM मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी। बैठक के एजेंडे में 6 प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। इसमें 500 करोड़ रुपए के कपेक्स लोन की गारंटी का प्रस्ताव भी शामिल है। बैठक दोपहर 12 बजे सिविल सचिवालय में शुरू होगी।

हायर एजूकेशन पर भी मंथन

बैठक में हायर एजूकेशन को लेकर भी मंत्रिमंडल मंथन करेगा। इसमें ग्रुप A के नियमों में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा रेजांगला चौक गुड़गांव से सेक्टर-21 द्वारका तक की मेट्रो रेल कनेक्टिविटी की DPR का प्रस्ताव भी बैठक में शामिल किया गया है।

PWD के सेवा नियमों में संशोधन

हरियाणा लोक निर्माण विभाग (PWD) में कनिष्ठ इंजीनियर के सेवा नियमों में संशोधन करने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में रखे जाएंगे। इसके अलावा कुछ और भी प्रस्तावों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version