Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग 6 मार्च को:मुख्य सचिव ने नोटिफिकेशन जारी किया; CM मनोहर कई अहम फैसलों पर लगाएंगे मुहर

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग मार्च के पहले सप्ताह में होगी। इसको लेकर सरकार की ओर से डेट फिक्स कर दी गई है। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कैबिनेट मीटिंग की 6 मार्च डेट फिक्स की गई है। इस दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हरियाणा सिविल सचिवालय में कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस मीटिंग में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे।

सबसे अहम बात यह है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की संभावना है। इससे पहले होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री मनेाहर लाल कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकते हैं।

Exit mobile version