Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर के पिता का कैंसर से निधन:हिसार के अस्पताल में अंतिम सांस ली; क्वीन विक्टोरिया के यहां अतिथि रह चुके

ओलंपिक पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज बिजेंद्र सिंह (Boxer Vijender Singh) के लिए दुख भरी खबर सामने आई। उनके पिता महीपाल का वीरवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले सात माह से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। 

इसकी जानकारी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उनके पिता हरियाणा रोडवेज में बस ड्रा‌इवर थे। वह वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए। कॉमनवेल्थ 2010 में इंग्लैंड में महारानी विक्टोरिया के साथ वह अतिथि रहे और महारानी के साथ भोजन भी किया।

बिजेंद्र सिंह के बड़े भाई मनोज कुमार बैनीवाल ने बताया कि हिसार के निजी अस्पताल में उनके पिता ने वीरवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। इसके बाद पैतृक गांव कालुवास में अंतिम संस्कार किया गया। मनोज बैनीवाल ने बताया कि उनके पिता हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में 2019 में रोडवेज में बतौर चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मनोज ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका छोटा भाई बिजेंद्र सिंह बैनीवाल है। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2019 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। पहले ही चुनाव में पार्टी ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से मैदान में उतारा। इस चुनाव में उन्हें भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी से हार मिली थी। इसके बाद विजेंदर सिंह राजनीति में उतने एक्टिव नहीं रहे। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। 

Exit mobile version