Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Haryana Board Results 2022: इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट; देखें अपडेट्स

हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणाम की तिथि नजदीक आ गई है। 15 जून व 17 जून को दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसमें 12वीं कक्षा का परिणाम 10वीं से पहले जारी किया जाएगा। 12वीं कक्षा का परिणाम 15 जून व 10वीं का 17 जून को जारी हाेगा।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो चुका है। बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम इन दोनों तिथियों को जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिणाम घोषित होते ही हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आनलाइन चैक कर सकते हैं।

HBSE 10th, 12th Result 2022 इन स्टेप्स से करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले बीएसईएच की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- फिर रिजल्ट सेक्शन में जाएं और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब एडमिट कार्ड में लिखे रोल नंबर को दर्ज करें।
स्टेप 5- रोल नंबर दर्ज करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट चेक कर प्रिंट आउट ले लें।

10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इसको लेकर प्रदेश भर में 1547 परीक्षा केंद्रों को चिन्हित किया गया था। इसमें छह लाख 68 हजार 589 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिनमें तीन लाख 68 हजार 498 छात्र व तीन लाख 91 छात्राएं शामिल थी। आंकड़ों के अनुसार 10वीं की परीक्षा में तीन लाख 78 हजार 452 रेगुलर व ओपन विद्यालय के 42 हजार 72 विद्यार्थी थे। जबकि 12वीं की परीक्षा में दो लाख 90 हजार 137 परीक्षार्थी थे। वहीं ओपन स्कूल के 38 हजार 752 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

काेरोना काल में बोर्ड की ओर से एचबीएसई की 10वीं परीक्षा और 12वीं परीक्षा रद्द कर दी गई थी और होनहार बिना परीक्षा दिए पास हुए थे। इसके लिए 10वीं परीक्षा का परिणाम इंटरनल असेसमेंट के आधार पर और 12वीं परीक्षा का परिणाम 10वीं व 11वीं के प्राप्तांक व 12वीं के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर जारी किया गया था। बोर्ड ने पिछले वर्ष 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टापरों की लिस्ट और मेरिट लिस्ट जारी नहीं की थी। दोनों कक्षाओं का परिणाम रिकार्ड शत-प्रतिशत रहा था।

Exit mobile version