Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट डेटशीट की जारी, 4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएं

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं तथा 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार की परीक्षाएं जुलाई में आयोजित करवाई जाएंगी। जिसके लिए शिक्षा बोर्ड ने डेटशीट जारी कर दी है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) एक दिवसीय कम्पार्टमेंट परीक्षा और सेकेंडरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट (EIOP), पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाओं का आयोजन जुलाई में करवाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट की एक दिवसीय परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई को करवाया जाएगा। इसी प्रकार सेकेंडरी (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट (EIOP), पूर्ण विषय एवं अंक सुधार परीक्षाएं 5 जुलाई से 14 जुलाई तक संचालित होंगी। दोनों परीक्षाओं के तिथि-पत्र की विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। संबंधित परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Exit mobile version