Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

HBSE Exam 2025 Date Sheet: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेण्डरी और सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) की वार्षिक परीक्षाओं का अस्थाई शेडयूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 26 फरवरी, 2025 से संचालित होंगी।

परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर शीघ्र ही अपलोड कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी समय-समय पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 26 फरवरी से आरम्भ होकर 28 मार्च, 2025 तक तथा सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरम्भ होकर 15 मार्च, 2025 तक चलेंगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा शैडयूल जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी समय रहते शुरू कर सकेंगे, जिससे उन्हें परीक्षा की चिंता से उबरने और परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सभी परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेहनत व लगन से तैयारी करें तथा तनाव मुक्त परीक्षा दें।

Exit mobile version