Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट:46.09 प्रतिशत विद्यार्थी हुए पास ओपन का परिणाम 54.31% रहा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा सितंबर/अक्टूबर-2025 में आयोजित करवाई सेकेंडरी (10वीं) शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

इसकी जानकारी देते हुए बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 46.09 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 5,290 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 2,438 उत्तीर्ण हुए। 2,630 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट (EIOP) तथा 222 परीक्षार्थियों की असेनसियल रिपिट आई है।

परीक्षा में प्रविष्ट हुए 3309 छात्रों में से 44.82 पास प्रतिशतता के साथ 1483 छात्र पास हुए तथा 1981 छात्राओं में से 48.21 पास प्रतिशतता के साथ 955 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला फतेहाबाद 65.27 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला झज्जर 25.42% के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा

सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 54.31 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 11453 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6220 उत्तीर्ण हुए तथा 5233 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। परीक्षा में भाग लेने वाले 6716 विद्यार्थियों में से 3593 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 53.50 रही तथा 4737 प्रविष्ट हुई छात्राओं में से 2627 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 55.46 रही। इच्छुक परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच/पुनर्मुल्यांकन के लिए निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version