Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं ओपन परीक्षा के आवेदन 20 नवंबर से शुरू: 30 नवंबर तक बिना लेट फीस भर सकेंगे फॉर्म

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित होने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीख घोषित कर दी है। इच्छुक परीक्षार्थी 20 नवंबर से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए CTP, OCTP, री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार और पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस कितनी होगी?

बोर्ड की ओर से निर्धारित परीक्षा शुल्क इस प्रकार है:

लेट फीस के साथ 31 दिसंबर तक मिलेगा मौका

जो परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए बोर्ड ने अतिरिक्त समय दिया है। आवेदन की तारीख और लेट फीस इस प्रकार रहेगी:

आवेदन की अवधिविलंब शुल्क
20 से 30 नवंबरकोई लेट फीस नहीं
1 से 10 दिसंबर100 रुपये
11 से 21 दिसंबर300 रुपये
22 से 31 दिसंबर1,000 रुपये

कहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन?

परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version