पंचकूला/रोहतक। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत बडैच ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी जानकारी के अनुसार, जिला अध्यक्षों की सूची में जैन और सिख समुदाय से जुड़े कार्यकर्ताओं की संख्या अधिक बताई गई है। वहीं, मुस्लिम समुदाय के नेताओं को भी प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
अल्पसंख्यक मोर्चा में डबवाली के राजेंद्र देशुजोधा, रोहतक के डॉ. डिम्पल जैन और फरीदाबाद के आसिफ ईजसराइल कुरैशी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वहीं, कमलजीत कौर (कैथल), सिकंदर सलमानी (करनाल), गुरलाल सिंह (जींद), शादाब अली नकवी (गुरुग्राम), प्रगट सिंह (डबवाली), तौफीक अहमद (नूंह), शकील अहमद (सोनीपत) और सोयब खान (पलवल) को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोहतक में अरशद आजमी बने जिलाध्यक्ष
नई सूची में रोहतक जिले की जिम्मेदारी अरशद आजमी को दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों और महानगर इकाइयों में भी नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संगठन में इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्षों की पूरी सूची
- पंचकूला — मोहम्मद अली खान
- अंबाला — हरजिंद्र सिंह
- यमुनानगर — मोहम्मद राशिद अली
- कुरुक्षेत्र — बिअंत सिंह नलवी
- कैथल — सेवा सिंह खारा
- करनाल — देवेंद्र मोहन सिंह
- पानीपत — ईरफान अली
- सोनीपत — रजत जैन
- गोहाना — विनोद जैन
- जींद — हीरा सिंह भुल्लर
- चरखी दादरी — संदीप जैन
- झज्जर — अमन सिंह
- डबवाली — मोहनप्रीत सिंह
- सिरसा — अंग्रेज सिंह ओलख
- हांसी — प्रमोद जैन
- हिसार — अमरीक सिंह
- फतेहाबाद — गुरचरण सिंह खोखर
- भिवानी — इमरान खान
- रेवाड़ी — सचिन जैन
- रोहतक — अरशद आजमी
- महेंद्रगढ़ — संदीप जैन
- गुरुग्राम महानगर — राफेल जावेद
- नूंह — अस्सरूदीन
- गुरुग्राम — हर्ष जैन
- पलवल — ईरशाद मठेपुर
- फरीदाबाद महानगर — रणजोत सिंह सन्नी
- फरीदाबाद — फहीम अहमद

