Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बीजेपी की बैठक कल:सेवा पखवाड़ा और बाढ़ के हालात पर होगी चर्चा, CM सैनी जिलाध्यक्षों व MLA से लेंगे फीडबैक

हरियाणा BJP की पंचकूला स्थित पंचकमल प्रदेश कार्यालय में 9 सिंतबर को बैठक होगी। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली व प्रभारी सतीश पूनिया मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। बैठक में सेवा पखवाड़ा और प्रदेश में बारिश से बने हालात पर जिलाध्यक्षों से फीडबैक लिया जाएगा। प्रदेश कार्यालय पंचकूला में आयोजित बैठक में पार्टी की ओर से सभी जिलाध्यक्ष, सभी MLA, सभी हारे हुए प्रत्याशी, सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, ब्लाॅक समिति, नगर परिषद अध्यक्ष और नगर परिषद के चेयरमैन को बुलाया है। BJP की ओर से देश भर में पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलेगा। जिसको लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

प्रदेश के सभी BJP जिलाध्यक्ष से सीएम नायब सैनी के द्वारा बाढ़ के हालात भी फीडबैक लिया जाएगा। सभी जिलाध्यक्ष को ड्यूटी सौंपी गई है कि वे आज अपने जिले में ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लें ताकि मंगलवार को होने वाली मीटिंग में सही रिपोर्ट सरकार तक पहुंच सके। संगठन से मिली रिपोर्ट के आधार पर हालात सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा में होंगे ये कार्यक्रम

17 सितंबर: रक्तदान शिविर व स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित जीवनी प्रदर्शनी

प्रबुद्ध जनों से संवाद

नमो मैराथन

25 सितंबर: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चित्र पर पुष्पांजलि

वृक्षारोपणदिव्यांगजनों को उपकरण वितरणस्वच्छता अभियानविकसित भारत चित्रकला प्रतियोगितानमो वन व नमो पार्कसांसद खेलकूद प्रतियोगिता

Exit mobile version