हरियाणा BJP ने 28 निकायों मे जिला संयोजक लगाए हैं। निकाय चुनाव में गुटबाजी कहीं भारी ना पड़ जाए इसको लेकर धड़ों को आपस में साथ लाने का प्रयास किया है। हिसार में सांसद नवीन जिंदल के साथ उनके धुर विरोधी पूर्व मंत्री कमल गुप्ता को संयोजक बनाया है।
रोहतक में अरविंद शर्मा के साथ मनीष ग्रोवर को लगाया गया है। सोनीपत में मंत्री डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ विधायक निखिल मदान को जिम्मेदारी दी गई है। यमुनानगर में कंवरपाल गुर्जर के साथ घनश्याम दास अरोड़ा, गुरुग्राम में राव नरबीर के साथ मुकेश शर्मा, मानेसर में आरती राव और सत्यप्रकाश जरावता को संयोजक बनाया गया है।
