Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा BJP ने की सदस्यता पर्यवेक्षकों की घोषणा:किरण चौधरी-निर्दलीय सांसद और हारे नेता शामिल; कुलदीप बिश्नोई, राव इंद्रजीत, नवीन जिंदल का नाम नहीं

हरियाणा BJP ने सदस्यता अभियान को लेकर जिला पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की है। सभी 22 जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इस लिस्ट में कई दिग्गज चेहरों को शामिल नहीं किया गया है।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, पूर्व स्पीकर स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत और कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल का नाम शामिल नहीं किया गया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस लिस्ट में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी को भिवानी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। लिस्ट में निर्दलीय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को अंबाला जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसके साथ विधानसभा चुनाव में हारे नेताओं को भी पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसमें कंवरपाल गुर्जर, असीम गोयल, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, डॉ कमल गुप्ता, सुनीता दुग्गल, नसीम अहमद और देवेंद्र बबली शामिल हैं।

करीब 4 दिन पहले सदस्यता अभियान को लेकर हिसार में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बैठक की थी। इस बैठक में भाजपा विधायक से लेकर मंडल और बूथ अध्यक्ष तक सभी शामिल हुए, लेकिन कुलदीप बिश्नोई और उनके बेटे भव्य बिश्नोई इस सदस्यता अभियान की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

बैठक के बाद मोहनलाल बड़ौली बताया था कि हरियाणा में सरकार बनने के बाद अब सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। यह 30 नवंबर तक चलेगा। पूरे हरियाणा में 2,00,629 बूथों पर BJP के नए सदस्य बनाए जाने हैं। वहीं, पुरानी सदस्यता को रिन्यू किया जा रहा है।

Exit mobile version