हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। इसके बाद शून्यकाल होगा। इससे पहले कांग्रेस ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की अध्यक्षता में विधानसभा के गेट नंबर 1 पर पर मार्च निकाला। विधायकों ने विधानसभा परिसर में अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में वोट चोरी कर कांग्रेस की सरकार चुराई गई।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।

सत्र के दूसरे दिन भी भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर हंगामे के आसार हैं। इससे पहले 22 अगस्त को सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने मनीषा की मौत और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर हंगामा किया था। इस कारण सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित करनी पड़ी। हालांकि, बाद में मनीषा के पिता ने एक वीडियो जारी कर नेताओं से इस मामले पर राजनीति न करने की अपील की थी

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि मानसून सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू की गई।

कांग्रेस के 37 विधायक लगातार चौथी बार बिना विधायक दल नेता के विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। कांग्रेस हाईकमान की तरफ से अभी तक नेता विपक्ष पर फैसला नहीं लिया गया है। इस पर अनिल विज ने तंज भी कसा कि कांग्रेस में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है।

कार्यवाही की शुरुआत में शोक संदेश पढ़े गए। जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ तो मनीषा की मौत पर हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस MLA गीता भुक्कल ने कहा कि प्रदेश में बेटियों का मर्डर हो रहा है। ऐसे में कैसे सदन चलेगा। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि ये जिम्मेदारी से भाग रहे। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने प्रश्नकाल चलने देने की अपील की। इसके बाद सीएम सैनी ने भी कहा सदन में सवाल पर बहस कर लें लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!