दिल्ली के स्कूलों में बम धमकी के बाद हरियाणा में अलर्ट हो गया है। सरकार की ओर से सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसs लेकर स्कूलों के सभी प्रिंसिपल्स को शिक्षा विभाग की ओर से लेटर जारी किया गया है। इसमें स्कूलों के आसपास नजर रखने की हिदायत दी गई है। संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखने पर तुरंत डायल 112 को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं।
विभाग की ओर से बच्चों के माता-पिता को भी सतर्क रहने को कहा गया है। कहा गया है कि स्कूलों के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो तुरंत ही स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी देनी चाहिए। हरियाणा सूबे की नायब सैनी सरकार में सीमा त्रिखा शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी देख रही हैं।
जंक बाक्स में एक ई-मेल मिली थी। इसमें अजीब सी भाषा लिखी हुई थी। तब तक स्कूल शुरू हो गया था। मेल की जानकारी होने के बाद बिना पैनिक के ही सभी बच्चों को बसों से उनके घर भेज दिया गया और अभिभावकों को सूचना दी गई। पुलिस को भी बुलाया गया था।
वहीं सुबह करीब सवा दस बजे डीपीएस सेक्टर 102 में बम निरोधक दस्ते के साथ धनकोट चौकी पुलिस पहुंची थी। यहां भी बच्चे नहीं थे। जानकारी यह भी मिली है कि डीपीएस प्रबंधन ने सभी छात्रों के अभिभावकों को मैसेज भेजकर जल्दी छुट्टी होने की सूचना दी थी।
