Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में बहे:उत्तराखंड में स्नान करते वक्त फिसला पैर, NDRF की 22 टीमें कर रही सर्च

हरियाणा के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक उत्तराखंड के देवप्रयाग में स्नान के दौरान गंगा के बहाव में बह गए। उनकी तलाश के लिए NDRF की 22 टीमें को लगाया गया है। इन टीमों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस भी गंगा में सर्च अभियान जारी रखे हुए है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। हरियाणा कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी गजराज डांडी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड घूमने गए थे।

परिजनों के अनुसार जगराज देवप्रयाग स्थित संगम तट पर स्नान कर रहे थे। साथ में पत्‍नी और बेटी भी थीं। इस दौरान संगम तट पर उनका पैर अचानक फिसल गया। जिसके बाद गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह देखकर वहां यह देख उनकी बेटी और पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगे और दूसरे लोग शोर मचाने लगे, लेकिन वह उन्हें पानी से बाहर नहीं निकाल पाए।इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

देवप्रयाग थाना के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए निकल चुकी है। इससे पहले देर शाम को हरियाणा कृषि विभाग के निदेशक की और से उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से फोन पर बात की जा चुकी है।

Exit mobile version