Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बूस्टर डोज में हरियाणा फिर लापरवाह:24 घंटे में 11 जिलों में किसी ने नहीं ली खुराक; कोरोना के एक्टिव केस 21 हुए

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच हरियाणा एक बार फिर बूस्टर डोज के प्रति लापरवाह हो गया है। 24 घंटे में सूबे के 11 जिले ऐसे रहे जहां एक भी व्यक्ति ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई। जबकि गुरुग्राम सहित फरीदाबाद, जींद और कैथल जिलों में 21 एक्टिव केसों की संख्या पहुंच गई है। अकेले गुरुग्राम में ही 4 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

बूस्टर डोज के लिए नूंह सहित 11 जिलों में एक भी व्यक्ति ने 24 घंटे में एक भी बूस्टर डोज नहीं लगवाई। नूंह में तो पहले, दूसरी और बूस्टर डोज की संख्या जीरो रही। इसके अलावा फतेहाबाद, झज्जर, महेंद्रगढ़, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला और करनाल में एक भी व्यक्ति ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई। लोगों की यह लापरवाही आने वाले संकट के लिए भारी पड़ सकती है।

हरियाणा में 24 घंटे में वैक्सीनेशन के आंकड़ों को यदि हम देखें तो सिर्फ 404 लोगों ने ही पहली, दूसरी और तीसरी खुराक ली हैं। जबकि एक दिन पहले यही संख्या 1 हजार के पार थी। एक जनवरी को 17 लोगों ने पहली खुराक, 61 लोगों ने दूसरी और मात्र 326 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।

हरियाणा के चार जिले ही ऐसे हैं जिनमें वैक्सीनेशन की तीनों खुराकें लोगों ने ली हैं। इनमें गुरुग्राम, रेवाड़ी, चरखी दादरी और कैथल जिले शामिल हैं। गुरुग्राम इन जिलों में अव्व्ल बना हुआ है। यहां 24 घंटों में 12 ने पहली खुराक, 18 ने दूसरी और 191 ने बूस्टर डोज लगवाई।

Exit mobile version