माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा (BHEH) ने आज कक्षा 12 का रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल कर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड कक्षा 12 के रिजल्ट और मार्कशीट डिजीलॉकर एप और SMS पर भी अपलोड करता है। छात्रों को डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए डिजिलॉकर ऐप से डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वो 20 दिनों के अंदर जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें RESULT
- रिजल्ट घोषित होने के बाद BSEH की आधिकारिक वेबसाइट https://bseh.org.in/ पर जाएं
- होम पेज पर ‘कक्षा 12वीं रिजल्ट’ पर क्लिक करें
- यहां आपके सामने एक पेज खुलेगा
- इस पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट करें
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा
- रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें

