Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी:85.66 प्रतिशत रहा; लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.55% ज्यादा

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज आएगा। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने भिवानी में बोर्ड के ऑफिस में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 2,23,392 स्टूडेंट्स ने 12वीं कक्षा के एग्जाम दिए थे।

इससे पहले चर्चा थी कि रिजल्ट 12 मई को जारी होगा। हालांकि सोमवार शाम को बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तैयारी चल रही है। जिन बच्चों के 80% से अधिक अंक हैं, उनके रिजल्ट की डबल वेरिफिकेशन की जारी है, ताकि कोई कमी न रहे। रिजल्ट फाइनल होते ही जारी किया जाएगा।

HBSE के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एग्जाम खत्म होने के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया था। 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 12 मई और 15 मई की संभावित तिथियां तय की गई थीं। हालांकि, 12 मई को रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का 12वीं कक्षा का रिजल्ट में जारी हो गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा और सचिव मुनीश नागपाल ने बताया कि इस बार परिणाम 85.66% रहा। कुल 193828 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 166031 बच्चे पास हुए। 7900 बच्चे परीक्षा में नहीं आए। परीक्षा में 97,561 लड़कियां बैठीं, जिनमें से 87,227 पास हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41% रहा।

वहीं 96,267 लड़के परीक्षा में बैठे, जिनमें से 78,804 पास हुए। लड़कों का पास प्रतिशत 81.86% रहा। इस तरह लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.55% ज्यादा रहा। सभी जिलों में जींद जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा।

इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.31, जबकि शहरी क्षेत्र में उत्तीर्ण प्रतिशत 86.35 व विद्यालय स्तर पर सरकारी स्कूलों का परिणाम 85.94 प्रतिशत रहा। सरकारी स्कूलों में 84.67% बच्चे पास हुए और प्राइवेट स्कूलों में 86.98% बच्चे पास हुए। गांव के स्कूलों में 85.94% बच्चे पास हुए, जबकि शहर के स्कूलों में 85.03% बच्चे पास हुए।

12वीं की प्राइवेट परीक्षा में कुल 3419 विद्यार्थी बैठे, जिनमें से 2161 पास हुए। इस तरह प्राइवेट परीक्षा का रिजल्ट 63.21% रहा। ओपन स्कूल की परीक्षा में नए विद्यार्थियों का रिजल्ट 36.35% रहा और जिन विद्यार्थियों ने दोबारा परीक्षा दी (री-अपीयर), उनका रिजल्ट 49.93% रहा।

बोर्ड के सचिव मुनीश नागपाल ने बताया कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट तीन तरीकों से देख सकते हैं – अपने स्कूल में जाकर, किसी साइबर कैफे से या बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, मां का नाम और आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी। अगर किसी कारण से कोई विद्यार्थी अपना रिजल्ट नहीं देख पाता है या वेबसाइट में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो इसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।

बोर्ड एग्जाम में कॉमर्स स्ट्रीम में ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए। इनका पास प्रतिशत 92.20% रहा। दूसरे नंबर पर आर्ट्स स्ट्रीम रहा, जिसका पास प्रतिशत 85.31% रहा। वहीं साइंस स्ट्रीम में 83.05% स्टूडेंट्स पास हुए।

Exit mobile version