Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा 10वीं बोर्ड रिजल्ट में अभी देरी:आज होगी मार्किंग पूरी; 10 को आना था

हरियाणा में 10वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में अभी देरी होगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड की ओर से सभी सब्जेक्ट की कॉपियों की मार्किंग का काम 8 मई को पूरा हो जाएगा। हालांकि इससे पहले 10 मई को रिजल्ट जारी होने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब 15 मई से पहले ही रिजल्ट आएगा।

इस बार हरियाणा में मार्किंग पैटर्न में काफी बदलाव किया गया है, जिस कारण इस बार रिजल्ट के प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले हुए एग्जाम का रिजल्ट औसतन 65% तक ही रहता था।

हरियाणा में इस बार 10वीं बोर्ड एग्जाम में हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मूल्यांकन पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड इस बार सीबीएसई पैटर्न पर कॉपियों की जांच करा रहा है। इसके साथ ही सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार इंटरनल असेसमेंट और थ्योरी के भी नंबर जोड़े जा रहे हैं।

इसके बाद ही बोर्ड रिजल्ट घोषित करेगा। इसका असर सीधे तौर पर 10वीं के रिजल्ट पर पड़ेगा। बोर्ड के इस बदलाव से 90 % स्टूडेंट्स पास हो सकते हैं। यानी अब तक के परिणामों के औसत से 25 से 30 प्रतिशत तक अधिक आने की संभावना है।

Exit mobile version