Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में JJP नेता हत्याकांड के खिलाफ हांसी बंद:परिवार का शव लेने-अंतिम संस्कार से इनकार; व्यापारियों ने CM के आगे 3 मांगें रखीं

हरियाणा के हांसी में बदमाशों ने बुधवार शाम को JJP नेता और सैनी हीरो एजेंसी के मालिक की सिर-छाती और पैर में गोली मारी थी। इसी वजह से उनकी मौत हो गई। सैनी को उनके सैनी हीरो एजेंसी शोरूम के बाहर ही गोलियां मारी गई थी। जिस वक्त गोलियां मारी गई, सैनी शोरूम के बाहर मोबाइल पर बात कर रहे थे। उनका गनमैन शोरूम के अंदर बैठा हुआ था। गनमैन को ड्यूटी में लापरवाही और बदमाशों पर गोली न चलाने की वजह से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं परिजनों ने अब सैनी का शव लेने से इनकार कर दिया है। व्यापारी उनके परिवार को 1 करोड़ के मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने कल (शुक्रवार) हांसी बंद का ऐलान कर दिया है।

वहीं JJP नेता सैनी की हत्या से भड़के लोगों ने दिल्ली सिरसा हाईवे जाम कर दिया है। उन्होंने पूरे हाईवे पर बाइकें खड़ी कर दी हैं। जिसके बाद हांसी के SP मकसूद अहमद ने मोके पर जाकर लोगों को कहा कि इस पूरे केस के साजिशकर्ता का पता लगा लिया गया है, ये वहीं शख्स है, जिसके साथ उनका विवाद चला आ रहा था। विकास नाम का ये शख्स अभी जेल में बंद है। हमने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हमारी टीम उसे लेने के लिए जेल भी पहुंच चुकी है। उसकी गिरफ्तारी डालकर रिमांड पर लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया।

हांसी के एसपी मकसूद अहमद ने कहा कि इस पूरे केस के साजिशकर्ता का पता लगा लिया गया है, ये वहीं शख्स है, जिसके साथ उनका विवाद चला आ रहा था। विकास नाम का ये शख्स अभी जेल में बंद है। हमने उसका प्रोडक्शन वारंट ले लिया है। हमारी टीम उसे लेने के लिए जेल भी पहुंच चुकी है। उसकी गिरफ्तारी डालकर रिमांड पर लेने के बाद सख्ती से पूछताछ की जाएगी।  कल जो फायरिंग हुई है, उसमें शामिल संदिग्धों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों को आईडेंटिफाई भी किया गया है। उनके पीछे हमारी 5 टीमें लगी हुई है।  जगह-जगह रेड और दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द हम रिजल्ट दिखाएंगे। हमारी कोशिश है कि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सैनी के परिवार को जो नुकसान हुआ है, उसका दुख हमें भी है। हम सरकार के सामने रखेंगे। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम सरकार से उनकी हर संभव मदद कराएं। जाम लगाने वाले लोगों को एसपी ने कहा कि मैं आपको आश्वासन दिलाने आया हूं। कानून के हिसाब से जो भी कार्रवाई बनती है उनके खिलाफ करेंगे। साथ ही एसपी ने लोगों से जाम खोलने की भी अपील की। जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया है।

हरियाणा में हिसार के हांसी में 3 दिन पहले हुई सैनी हीरो एजेंसी मालिक JJP नेता रविंद्र सैनी की हत्या को लेकर आज हांसी बंद है। इसके बाद व्यापारियों की CM के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग हुई, जिसमें परिवार को सरकारी नौकरी देने पर सहमति बन गई है।

व्यापारियों की हरियाणा सरकार से 3 मांगें

मुख्यमंत्री के साथ रविंद्र सैनी के परिजनों की दूसरे दौर की बैठक दोपहर सवा एक बजे शुरू होगी। अभी कैबिनेट मीटिंग के कारण बातचीत पूरी नहीं हो सकी।

व्यापारी नेता प्रवीण तायल सहित परिवार के 15 सदस्य मुख़्यमंत्री से मिलने गए हैं.

परिवार की तीन प्रमुख मांगे हैं
1. परिवार को एक करोड़ मुआवजा
2. परिवार में किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी
3. सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी

Exit mobile version