Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राहुल को प्रमोट करने का असफल प्रयास; परिवार बचाने को लेकर थी कांग्रेस की हल्ला बोल रैली: पं. लोकेश शर्मा

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं स्वामी परमानन्द धर्मार्थ ट्रस्ट हरियाणा (पंजीकृत) के कोषाध्यक्ष ने दिल्ली के राम लीला मैदान में आयोजित मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली का सुपरफ्लॉफ बताया है। शर्मा नें कहा कि रैली के माध्यम से केवल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रमोट करने का असफल प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता 2024 में एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जता परिवारवादी पार्टियों को सत्ता से दूर रखेगी।

यह रैली जनता की समस्याओं को लेकर नहीं, बल्कि परिवार और पार्टी बचाने को लेकर आयोजित थी। कांग्रेस कितनी भी रैलियां कर लें जनता पुरानी गलती नहीं दोहराने वाली है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है। कांग्रेस प्रधानीमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता व उनके किए गए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यो से घबरा गई हैं। यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की प्रसिद्धि के नाकाम प्रयास है।

Exit mobile version