Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक कोर्ट में पेशी पर आए युवक पर आधा दर्जन युवकों ने किया जानलेवा हमला:रोहतक पीजीआई में उपचराधीन

सोनीपत के गांव बरोदा ठुठान निवासी जगदीश ने आर्य नगर पुलिस थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पास दो लड़के (बड़ा लड़का अमित व छोटा लड़का संजय) हैं। 23 अगस्त को वे रोहतक कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वे रोहतक कोर्ट में आए थे। कोर्ट के बाहर चौक पर रोहतक की एकता कॉलोनी निवासी अमित अपने करीब 6-7 साथियों के साथ आ गया। जगदीश ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे अमित के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं आरोपियों ने उसके बेटे को लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट की।

जगदीश ने कहा कि इस झगड़े में उसका बड़ा बेटा अमित घायल हो गया। वहीं आरोपियों ने मारपीट करके जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसका छोटा बेटा संजय डरता हुआ दूर खड़ा था। वहीं उसका छोटा बेटा घायल अमित को लेकर घर चला गया। जहां पर घरेलू इलाज करवाया। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण 25 अगस्त को उसे रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। आर्य नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

जगदीश ने बताया कि उसका बेटा करीब एक-डेढ़ साल पहले जेल गया था। वहां पर आरोपी के साथ झगड़ा हुआ। आरोपी ने उसके बेटे के साथ जेल में भी मारपीट की थी। जिसके बाद उसके बेटे अमित ने आरोपी की शिकायत जेल में मौजूद पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उस विवाद की रंजिश रखते हुए आरोपी ने झगड़ा किया है।

Exit mobile version