Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के इस ज़िले में विवाहिता से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए : दहेज के लिए पति व ननद ने किया शारीरिक और मानसिकता प्रताड़ित

जींद जिले के उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गांव की एक विवाहिता के साथ दहेज के लिए मारपीट करने, पति द्वारा जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के दीपक के साथ 12 नवंबर 2021 को उसकी शादी हुई थी। शादी में उसके परिवार द्वारा अच्छा दान-दहेज दिया गया। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल के लोग उस से दहेज की डिमांड करने लगे। दहेज लाने के लिए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता तो साथ ही मारपीट की जाती। उसके जान से मारने की धमकी दी गई।

उसके पति दीपक ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। इससे उसे शारीरिक पीड़ा हुई। उसकी सास और ससुर के साथ-साथ उसकी ननद भी उसे प्रताड़ित करती थी। पति की करतूत को सास से बताया तो उलटे सास ने ही उसके साथ मारपीट की और अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। आखिर में परेशान होकर उसने अपने परिजनों को अवगत करवाया।

परिजन किसी तरह उसे ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाकर ले गए। महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, सास राजबाला, ससुर बलराज सिंह, ननद ज्योति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version