Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोल्ड-ड्रिंक की बोतल से बना रहा था यौन संबंध; प्राइवेट पार्ट फंसा, PGI रेफर

पानीपत से एक 52 वर्षीय व्यक्ति का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां यौन इच्छा की पूर्ति करने के लिए व्यक्ति ने कोल्ड-ड्रिंक की खाली बोतल से संबंध बनाने शुरू किए। जिस दौरान व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल में फंस गया।

इसके बाद पीड़ित सिविल अस्पताल पहुंचा और उसने बताया कि बोतल 2 दिन से फंसी हुई है। यहां डॉक्टरों की टीम करीब एक घंटा कोशिश के बाद भी बोतल को नहीं निकल पाए और उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया। पहचान न बताने की शर्त पर पीड़ित व्यक्ति ने बताया की वह सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का रहने वाला है। वह अकेला रहता है और वह पिछले 12 सालों से यौन इच्छा पूर्ति के लिए प्लास्टिक की बोतलों से संबंध बना रहा है।

मगर इस बार इससे उसकी जान पर बन आई। व्यक्ति ने बताया की उसके प्राइवेट पार्ट में लगभग 3 साल पहले भी इसी तरह बोतल फंस गई थी। लेकिन सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने उसे निकाल दिया था। अबकी बार दो दिन बीत जाने के बाद वह डॉक्टरों के पास पहुंचा। रक्त प्रवाह रुकने के कारण सूजन बहुत ज्यादा आ चुकी थी। डॉक्टरों ने एक घंटा निकालने की कोशिश की, लेकिन बोतल को नहीं निकाल सके और उसे PGI रोहतक रेफर कर दिया।

Exit mobile version