Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में गुटखा और तंबाकू हुआ बंद:एक साल के लिए सरकार ने किया बैन, 7सिंतबर को सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किए गए

हरियाणा में प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में गुटखा और पान मसाला पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों के अधिकारियों को एक पत्र जारी किया है। जिसके द्वारा आदेश जारी किए गए है कि हरियाणा में तंबाकू और निकोटीन (गुटखा और पान मसाला) की बिक्री पर रोक लगा दी है।

सरकार ने सभी जिलों के डीसी और पुलिस अधीक्षक सहित सिविल सर्जन और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को इस आदेश के कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश जारी किए है।

सरकार द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत हरियाणा में गुटखा व पान मसाला के निर्माण भंडारण और वितरण पर एक साल तक के लिए प्रतिबंध रहेगा। ये आदेश राज्य के सभी जिला उपायुक्त, सभी पुलिस अधीक्षक, सभी सिविल सर्जन और सभी खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं

हरियाणा सरकार के द्वारा 7 सिंतबर को सभी जिलों के लिए निर्देश जारी किए गए है।

Exit mobile version