Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस: बीजेपी करवा रही सभी मंडलों में सुखमनी साहिब के पाठ; बड़े नेता होंगे शामिल

पंजाब बीजेपी द्वारा भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं शहीदी के अवसर पर समारोह करवाने का ऐलान कर दिया गया है। इसके लिए एक बड़ा कीर्तन दरबार श्री आनंदपुर साहिब में होगा और इसमें भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के बड़े नेता तो शामिल होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के भी पहुंचने की संभावनाएं हैं। यह ऐलान भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की तरफ से किया गया है।

उनकी तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डालकर इस संबंध में जानकारी दी है। भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ये आयोजन केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह एक अवसर हैं गुरु जी के बलिदान, एकता और सत्य के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान शहादत से प्रेरणा लेती है और समस्त पंजाब वासियों से आह्वान करती है कि वे इन आत्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धापूर्वक भाग लें। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी इस संबंधी अपनी मोगा व फरीदकोट दौरे की दौरान जानकारी दे चुके हैं।

19 नवम्बर को श्री आनंदपुर साहिब में भव्य कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के उपदेशों और बलिदान को स्मरण करेंगे।24 नवम्बर को पंजाब भाजपा के सभी 628 मंडलों में श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पंजाब सरकार की तरफ से भी श्री आनंदपुर साहिब में बड़े स्तर पर शहीदी समारोह मनाए जा रहे हैं। जिसके लिए देश भर से कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति समेत प्रधानमंत्री तक को निमंत्रण दिया गया है। यही नहीं एसजीपीसी की तरफ से भी शहीदी समारोह को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में ही समारोह करवाए जा रहे हैं।

Exit mobile version