Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कल चंडीगढ़ में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस- कर सकते है नई पार्टी का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। वे कल अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। चढ़ूनी पहले ही मिशन पंजाब के तहत किसानों को चुनाव लड़वाने की घोषणा कर चुके हैं।

चढूनी अपने मिशन पंजाब के तहत फतेहगढ़ साहिब में अपने दौरे के दौरान एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर चुके हैं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा उनके पंजाब में चुनाव लड़ने के निर्णय से सहमत नहीं था, लेकिन चढ़ूनी अपने निर्णय पर अडिग रहे।

पंजाब में चुनाव लड़ने की घोषणा के तहत गुरनाम सिंह यह भी कह चुके हैं कि वे मिशन पंजाब के तहत पंजाब में चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव लड़वाएंगे। हरियाणा से संबंध होने के सवाल पर वह कह चुके हैं कि वे पैराशूट नहीं होंगे। उनका पुश्तैनी गांव पंजाब में है।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब में चुनाव लड़ने के उनके निर्णय से सहमत नहीं था। इसी के चलते चढ़ूनी दूसरे किसान नेताओं पर समय-समय पर तंज भी कसते रहे हैं। चढ़ूनी का कहना है कि किसान अपनी खुद की सरकार क्यों नहीं बना सकता।

Exit mobile version