Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में विधानसा चुनाव लड़ेंगे गुरनाम चढूनी, संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले 90 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार, आज अमृतसर गुरुद्वारा साहिब मे नतमस्तक हो अरदास भी की

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब वे संयुक्त संघर्ष पार्टी के बैनर तले हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं, वे खुद कुरुक्षेत्र की पिहोवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में संयुक्त संघर्ष पार्टी की बैठक हुई। जिसके बाद गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी अब संयुक्त संघर्ष पार्टी की किसान विंग होगी।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हमारा देश पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों में चला गया है। देश को बचाने के लिए कड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। जिसे राजनीति करके ही लड़ा जा सकता है और देश को बचाया जा सकता है।

हमारी पार्टी संयुक्त संघर्ष पार्टी जिसका चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा है, हरियाणा का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धर्मयुद्ध में शामिल होकर अपना समर्थन दें।

आज अमृतसर गुरुद्वारा साहिब मे नतमस्तक हो अरदास कर आशीर्वाद ले

हरियाणा मे 90 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, परमात्मा अपनी कृपा बनाये रखे :

गुरनाम सिंह चढूनी

Exit mobile version