राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत से वॉट्सऐप के जरिए 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करके उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। सिरसा पुलिस का दावा है कि आरोपी प्रदीप ने खुद को लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताकर फिरौती मांगी थी।

एएसपी दीप्ति गर्ग ने बताया कि CIA सिरसा व सदर सिरसा की संयुक्त पुलिस टीमों ने 5 अप्रैल 2023 को व्हाट्सएप के माध्यम से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एएसपी ने बताया कि शिकायकर्ता हनीप्रीत दतक पुत्री संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा ने थाने में आकर शिकायत दी थी। हनीप्रीत ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को व्हाट्सएप के माध्यम से मेरे मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से दीपा बोल रहा हूं और मैने चार लोगों को टारगेट किया है जिसमें आपका भी नाम है। आप मुझे 50 लाख रुपये दे दो, न देने की सूरत में जान से मारने की धमकी दी थी।

उन्होंने बताया कि मामला जैसे ही एसपी उदय सिंह मीणा के संज्ञान में आया तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थाना सदर सिरसा में केस दर्ज कर जांच के लिए CIA सिरसा व सदर सिरसा की पुलिस टीमों का गठन कर मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के आदेश दिए। CIA सिरसा व सदर सिरसा की पुलिस टीमों ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंडी डबवाली से काबू कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार निवासी बराड़ो वाली गली वार्ड़ नंबर 21 मंडी डबवाली जिला सिरसा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज और उसका अपराधिक रिकार्ड भी खगांला जा रहा है। प्रदीप का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।एएसपी ने बताया कि प्रदीप ने फेसबुक पर लारेंस बिश्नोई की आईडी देखी और वहीं से एक वाट्सअप नंबर लिया। वाट्अप इंस्टाल करके कॉल की। प्रदीप का कहना है कि डेरे के साथ उसकी पुरानी रंजिश है। इसने मोहित का नाम लिया। परंतु जांच में ऐसी कोई पुष्टि नहीं है।

हनीप्रीत को धमकी मिलने के बाद प्रेमियों ने पिछले 4 दिनों से डेरा सच्चा सौदा के आसपास अपनी सुरक्षा सख्त कर दी थी। हर आने जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।मोहित इंसा ने कहा कि आरोपी प्रदीप ने उसका नाम लिया, वह झूठ बोल रहा था। उसने पुलिस को अपने बयान में बताया था कि उसने मोहित के कहने पर यह काम किया है। जबकि वह व्यक्ति पंचकूला के दंगों में शामिल था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!