Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज सुनारियां जेल वापस आएंगे गुरमीत राम रहीम, 9 अप्रैल को मिली थी 21 दिन की फरलो

हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज रोहतक स्थित सुनारियां जेल लौटेंगे। गुरुमीत राम रहीम की जमानत अवधि पूरी हो चुकी है। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा से राम रहीम सुनारियां जेल में वापस आएंगे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुके है।
 
बता दें कि गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहे और अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस मनाया।

Exit mobile version