रोहतक। गुरुग्राम की एक महिला ने रोहतक में कुत्ता खरीदने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि वह कुत्ता खरीदने के लिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी उसे अपने फार्महाउस पर ले गया, जहां कमरे में बंद कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकली और पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है और घटनास्थल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुत्ता खरीदने के लिए गुरुग्राम से रोहतक आई एक महिला के साथ फार्म हाउस पर उसके मालिक ने रेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसे कुत्ता दिखाने और बेचने के बहाने खरकड़ा गांव स्थित फार्म हाउस ले गया, जहां कमरे में बंद कर उसके साथ दो बार रेप किया।
महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम की रहने वाली है और अपनी एक सहेली से मिलने के लिए रोहतक की देव कॉलोनी आई हुई थी। उसे कुत्ते पालने का शौक है, इसलिए उसने सहेली से कुत्ता खरीदने की बात की। इस पर सहेली ने गोलू नाम के युवक का मोबाइल नंबर देते हुए बताया कि उसके पास फार्म हाउस है, जहां विभिन्न नस्लों के कुत्ते मिल जाएंगे।
महिला ने बताया कि उसने गोलू से फोन पर संपर्क किया तो उसने उसे मदीना स्कूल के पास बुलाया। रात करीब आठ बजे वह पीजी से बस के जरिए मदीना पहुंची और वहां से ऑटो लेकर स्कूल के पास पहुंच गई। कुछ देर बाद गोलू कार लेकर आया और उसे अपने साथ गांव खरकड़ा स्थित फार्म हाउस पर ले गया।
महिला के मुताबिक फार्म हाउस पर पहले से चार लोग मौजूद थे। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और कहा कि वह कुत्ता लेकर आता है। करीब 15 मिनट बाद वह कमरे में लौटा, दरवाजा बंद किया और उसके साथ रेप किया। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके साथ दूसरी बार भी रेप किया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाया। मौका मिलने पर वह बाथरूम में गई और वहीं से पुलिस कंट्रोल रूम तथा अपनी सहेली को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद आरोपी फार्म हाउस से फरार हो गया
जानकारी के अनुसार आरोपी गांव खरकड़ा में बड़ा फार्म हाउस चलाता है, जहां महंगी नस्ल की भैंसें, घोड़े, बैल समेत अन्य पशु रखे जाते हैं। बताया जा रहा है कि वह पहले भी करोड़ों रुपए के महंगे पशुओं की खरीद-फरोख्त कर चुका है।
महम थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

