Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में फिर हुआ तमंचे का वार- 2 बाइक सवारों ने अधेड़ पर किये 5 राउंड फायर, प्लॉट में गया था मृतक; मौके पर ही मौत

रोहतक के गांव खिडवाली में शुक्रवार सुबह अपने प्लाट पर गए एक अधेड़ की दो बाइकों पर आए बदमाशों ने पेट व छाती में 5 गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर आए परिजनों व ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मौके पर एफएसएल टीम ने भी पहुँच कर तफ्तीश शुरू करदी है। वारदात के पीछे कुछ पुरानी रंजिश का आदेश चेताया जा रहा है।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक 48 वर्षीय रोहताश उर्फ पप्पू अपने प्लॉट में गए थे जहाँ अचानक से दो बाइकों सवार कुछ युवकों ने रोहताश को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले की रोहताश को कुछ समझ आता तब तक रोहताश के पेट व सीने 5 गोलियां लग चुकी थीं।

वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में खलबली मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े, जिन्हे देख हमलावर फरार हो गए। रोहताश ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मृतक रोहताश गांव में पुरानी रंजिश (जिसमें एक युवक की हत्या के मामले में उसका नाम भी आया था) के चलते पहले जेल भी जा चुका है।

मृतक के चार भाई है, जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी कोई संतान न होने के चलते वह अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था, जिसके चलते परिवार के कई सदस्य नाराज भी थे और जमीन के रुपये उसके खुद के ही पास थे।

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि मृतक के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके से उन्हें तीन खाली कारतूस के खोल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। मृतक के भाई ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है।

Exit mobile version