Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भाजपा के कार्यक्रमों में विरोध करने वाले गुलाबी गैंग के लोग, सत्ता के लिए छटपटा रहे है हुड्डा : अरविंद शर्मा

अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में विरोध करने वालों का खुलासा हो चुका है। यह गुलाबी गैंग के लोग है, जोकि कार्यक्रमों में खलल डाल रहे है और जनता इन्हें भली भांति पहचान चुकी है और वोट की चोट से इसका जबाव देगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा को जनता के सामने जबाव देना चाहिए कि आखिर उन्होंने विधानसभा में गढ़ी सांपला किलोई के लिए कितनी बार आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ चौधर के नाम पर लोगों को गुमराह करके सता हथियाई और बाद में चौधर अपने परिवार के सदस्यों को सौंप दी। इसके बाद भाई भतीजावाद चला और जमकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि किलोई की जनता को सब पता है कि किस तरह से खर्ची पर्ची के नाम पर उन्हें लूटा गया। सांसद ने कहा कि इस बार रोहतक सीट पहले से अधिक मार्जन से भाजपा जीत दर्ज करेगी। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुई लूट को जनता नहीं भूली है और पूर्व सीएम हुड्डा का सीएम बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। वीरवार को भाजपा सांसद ने गढ़ी सांपला किलोई के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई के लोगों को चौधर के नाम पर ठगा गया है और आज फिर वहीं नेता लोगों के बीच जाकर मुख्यमंत्री बनने की बात करते है, जबकि सभी को पता है कि यह चुनाव प्रधानमंत्री बनाने का है ना कि मुख्ययमंत्री चुनने का है। उन्होंने कहा कि हुड्डा तो दिन में भी सीएम बनने के सपने देखने लगे है और लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से बौखलाए हुए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कांग्रेस के पास चुनाव लडऩे तक के उम्मीदवार तक नहीं है और एक तरह से चुनाव लडऩे को लेकर रस्साकस्सी चल रही है, इससे साफ है कि कांग्रेस पहले ही चुनाव में हार मान चुकी है। इस दौरान पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि इस बार गढ़ी सांपला किलोई की जनता पिता पुत्र को सबक सिखा देगी और कांग्रेस शासनकाल के दौरान किए गए भ्रष्टाचार का जबाव दे देगी। इस अवसर पर सतीश नांदल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है और दस की दस सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

Exit mobile version