शनिवार 12 जून:- रोहतक रेलवे स्टेशन पर 11 जून को 7:30 के आसपास महिला पर फायरिंग कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा,आरोपी कोटक महिंद्रा बैंक में बतौर सुरक्षाकर्मी तैनात था।

जीआरपी थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि एसपी रेलवे निकिता गहलोत के दिशा निर्देश अनुसार आरोपी वजीर सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है मुकदमा नंबर 40/25 धारा 103 1 BNS 25, 54,59 आर्म एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे कल पेश अदालत किया जाएगा। जोगिंदर सिंह ने बताया की मृतक महिला पिंकी के बेटे लक्ष्य की शिकायत पर जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है आरोपी वजीर सिंह ने कल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर पिंकी पर फायरिंग कर दी जिसके कारण पिंकी की पीजीआई ले जाते वक्त मौत हो गई, आरोपी से हथियार बरामद करने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी जींद जिले के रिजवाना गांव का वजीर सिंह पुत्र उम्मेद सिंह है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!