Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बढ़ता गुंडाराज- गांव टिटौली में रंजिश के चलते दो युवको पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलिया,दोनों की हालत गंभीर

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव टिटौली में दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में किसी के भी बयान दर्ज नहीं हुए हैं, मगर प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी 26 वर्ष सुधीर अपने घर के पास बैठा हुआ था। जिसके साथ सरवन भी बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पर आया, जिसने दोनों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दोनों जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, लेकिन तभी एक गोली सुधीर की बगल में और एक कंधे में जा लगी, जबकि एक गोली श्रवण की आंख के पास लग गई। गोली लगते हैं दोनों लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। दोनों को मृत समझकर हमलावर वहां से हवाई फायरिंग कर भाग निकला। पता चलने के बाद दोनों के परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार हमलावर के साथ दोनों की कई दिन पहले कहासुनी हो गई थी। तभी से वह रंजिश रखे हुए था। हमलावर ने इतने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भी आभास नहीं था कि वह ऐसा कुछ कर देगा। आरोपी गली में आया और आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी है।

Exit mobile version