Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सुहागरात पर दूल्हे की मौत:आधी रात को फोन आने पर घर से बाहर गया, लौटा नहीं; सुबह पेड़ पर लटका मिला शव

पानीपत के गॉव खोतपुरा में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा

वह घर से चला गया। रात भर वह नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला।

युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है।

Exit mobile version