Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में बारात लेकर जा रहे दूल्हे की पिटाई:दूसरी शादी करने जा रहा था; पहली पत्नी के परिजनों ने रास्ते में घेरकर गाड़ी भी तोड़ी

हरियाणा के नूंह जिले में एक बारात को बीच रास्ते में रोककर दूल्हे समेत बारातियों पर हमला कर दिया गया। हमला करने वाले और कोई नहीं, बल्कि दूल्हे की पहली पत्नी के परिजन थे। मारपीट में दूल्हा घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दूल्हे का कहना है कि उसकी पहली पत्नी अपने भांजे के साथ अवैध संबंध बनाकर उसके संग चली गई थी। उसे वापस लाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं आई। इसके बाद पंचायत भी हुई, जिसमें वह भांजे के साथ रहने की जिद पर ही अड़ी रही। इसके बाद उसे तलाक दे दिया और दूसरी शादी करने चला था।

पुलिस ने दूल्हे की शिकायत पर 7 नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूल्हे ने अपनी शादी को भी फिलहाल के लिए टाल दिया है।

घटना के बाद दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया है कि शिकायत के आधार पर शहजाद, असरफ, अरसद, इकबाल, आबिद, इरशाद और इरफान सहित 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्तारी से बाहर है।

Exit mobile version