Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के मासूम पर पिटबुल ने हमला कर दिया. अब मामले में मालिक पर भी सवाल उठ रहे हैं. बच्चे की दादी ने कुत्ते के मालिक पर इलाज का खर्चा ना देने के आरोप लगाए हैं. हालांकि, बच्चे का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है. हमले में मासूम के अलावा उसकी बुआ घायल हुए हैं.  फिलहाल, पुलिस के पास परिवार की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है.

दरअसल, सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में यह घटना उस वक्त हुई, जब 6 महीने के मासूम को उसकी बुआ गली से लेकर जा रही थी. तभी अचानक पिटबुल कुत्ता बच्चे की तरफ दौड़ता है और उस पर झपट पड़ता है.सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई.

कुत्ता मासूम को दबोच लेता है. बच्चे की बुआ उसे बचाने के लिए प्रयास करती है. इसी दौरान कुत्ता उस पर भी हमला कर देता है.पिटबुल के हमले में 6 महीने का मासूम बुरी तरह घायल हो गया. परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. बच्चे की दादी ने बताया कि  बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है.

Exit mobile version