Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल का तिरंगे के साथ भव्य स्वागत:कृषि मंत्री जेपी दलाल भी पहुंचे

कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद बॉक्सर अमित पंघाल आज रोहतक पहुंचे। रोहतक पहुंचने पर तिलयार पर्यटन केंद्र पर अमित पंघाल का स्वागत किया गया। यहां से अमित पंघाल को विजय जुलूस के साथ घर तक लेकर जाया जाएगा।

सम्मान समारोह में कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भी पहुंचें। कृषि मंत्री ने तिलयार पर्यटन केंद्र पर अमित पंघाल का स्वागत किया। साथ ही अमित पंघाल का हौसला बढ़ाते हुए दूसरों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।

रोहतक के गांव मायना में जन्मे अमित पंचाल ने बॉक्सिंग में बड़ों-बड़ों को धूल चटाकर अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 में गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, 2018 में हुए एशियन गेम में गोल्ड मेडल, कॉमनवेल्थ गेम 2018 में सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। एशियन चैंपियनशिप 2017 में ब्रॉन्ज मेडल, 2019 में गोल्ड मेडल और 2021 में सिल्वर मेडल जीता है।

बॉक्सर अमित पंघाल जब भी रिंग में उतरते हैं तो उससे पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। उनका मानना है कि माता-पिता के आशीर्वाद के साथ उन्हें जीत मिलती है। इसलिए वे हर मुकाबले में जाने से पहले माता-पिता से बात करना का उनका नियम हैं।

https://digitalbhoomi.news/wp-content/uploads/2022/08/WhatsApp-Video-2022-08-14-at-3.27.20-PM-1.mp4

कॉमनवेल्थ मुकाबलों के दौरान उन्होंने हमेशा ही अपने मां-बाप का आशीर्वाद लेने के बाद रिंग में पहुंचे हैं। अमित ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल तक के सफर को पूरा किया है। जीत के बाद खुशी का माहौल है।

Exit mobile version