रोहतक में आज यानि सोमवार से गांव वाइज ग्राम सभाओं का दौर शुरू हो जाएगा। लगातार 11 दिनों तक चलने वाली ग्राम सभाओं में अधिकारी शामिल होंगे। जो ग्रामीणों को विभाग से संबंधित स्कीमों की जानकारी देंगे ताकि लोगों को इनकी जानकारी हो और लाभ उठा पाएं।

DC यशपाल ने बताया कि 9 से 19 जनवरी तक जिला रोहतक की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (DDPO) कार्यालय द्वारा ग्रामसभाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि व समय पर ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने विभाग से संबंधित स्कीमों के बारे ग्राम वासियों को अवगत कराएं।

उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को सांपला खंड के गांव भैंसरू कलां, गिझी, अटायल, कुलताना व इस्माईला में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। वहीं 9 जनवरी को रोहतक खंड के गांव भालोठ, किलोई खास, किलोई दोपाना, ताजामाजरा, बहुजमालपुर, धामड़, जिंदराण, पौलंगी, समर गोपालपुर कलां, खिड़वाली, कहानी साढ़े बारह, ब्राह्मणवास, मायना व घिलौड़ खुर्द में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

9 जनवरी को कलानौर खंड के गांव पिलाना, भाली आनंदपुर व बनियानी में भी ग्राम सभा का आयोजन होगा। वहीं लखनमाजरा खंड के गांव सुंदरपुर, खरैंटी, नांदल व इंदरगढ़ में भी 9 जनवरी को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही महम खंड के गांव अजायब, अजायब खास, बेडवा, बहलबा, भैणीभैरों व खरकड़ा भिखलान में भी ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं के स्थान व समय बारे ग्रामीणों को संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है। इन ग्राम सभाओं में ग्राम सचिव व विस्तार अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ताकि ग्राम सभा को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी भी पूरी हो हो चुकी हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!