हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने शनिवार को पलवल में राशन डिपो पर रेड की। कुशक गांव में मंत्री ने मौके पर अनाज की बोरियों की जांच की। मंत्री को डिपो पर कई प्रकार की अनियमितताएं देखने को मिली।
बोरियों में अनाज के साथ रेत मिला हुआ मिला। मंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए। साथ ही फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर को शोकॉज नोटिस जारी होगा।
मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार गरीबों की भलाई के लिए काम कर रही है। अगर ऐसे में कोई गरीबों के हक पर डाका डालेगा तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिए कि फूड सप्लाई विभाग के संबंधित अधिकारी को भी नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाए।
