Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राज्यपाल कटारिया ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को सौंपी पंजाब बाढ़ की रिपोर्ट, मिला मदद का आश्वासन

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंजाब के पांच जिलों अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और फिरोजपुर में बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

राज्यपाल ने एक से चार सितंबर तक सभी पांच बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करने के बाद  केंद्रीय मंत्री को इन क्षेत्रों की जमीनी हकीकत से अवगत कराया और बाढ़ के कारण जान-माल, फसलों और बुनियादी ढांचे को हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी।

उन्होंने उन्हें पंजाब सरकार, जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने और उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य को शीघ्र राहत और पुनर्वास उपायों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने में केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Exit mobile version