Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पहुंचे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय: MDU में अंतर्राष्ट्रीय मूक बधिर सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शुक्रवार को रोहतक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने MDU के टैगोर सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मूक बधिर सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बेहतर कार्य करने वालों को राज्यपाल ने प्रोत्साहित किया। साथ ही हमेशा आगे बढ़ते रहने का भी संदेश दिया। इसके उपरांत राज्यपाल रात 9 बजे सर्कुलर रोड स्थित पुराने ITI मैदान में रामलीला एवं दशहरा मेला में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेंगे।

MDU तथा हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एण्ड हियरिंग इंपेयरमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सांकेतिक भाषा जागरूकता माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में हरियाणा वेलफेयर सोसायटी के मूक एवं बधिर विद्यार्थी कला एवं कौशल प्रदर्शनी लगाई। भारतीय सांकेतिक पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।

इस महीने में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का रोहतक व MDU में दूसरा दौरा है। इससे पहले 3 सितंबर को वे MDU में नवनिर्मित फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर (FDC) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वहीं विश्वविद्यालय के चयनित प्राध्यापकों व शोधार्थियों को रिसर्च इंसेंटिव अवार्ड्स भी दिए थे। आज दूसरी बार राज्यपाल रोहतक आए हैं। DC यशपाल ने बताया कि प्रशासन द्वारा राज्यपाल के रोहतक में कार्यक्रमों के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान SP सुरक्षा प्रबंधों के लिए ओवरआल इंचार्ज हैं। ADC महेंद्रपाल ओवरआल इंचार्ज एवं लाइजिनिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रोहतक के उपमंडलाधीश राकेश कुमार राज्यपाल के काफिले के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह मलिक MDU में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, रोहतक के तहसीलदार जिवेंद्र मलिक कैनाल रेस्ट हाउस में ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा नायब तहसीलदार बंसीलाल पुरानी ITI मैदान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं।

Exit mobile version