हरियाणा में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाई है। प्राइवेट स्कूलों को एडवाइजरी जारी कर 2 अहम निर्देश दिए गए हैं। इनमें कहा कहा गया है कि वह पेरेंट्स पर प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने का दबाव न बनाएं। इसके अलावा क्लासवाइज स्कूल बैग के वजन के नियम को सख्ती से फॉलो करें। वहीं हर साल यूनिफॉर्म न बदलने समेत 6 निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल नियमों का पालन नहीं करते तो पेरेंट्स इस बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जारी करने को कहा गया है। इसके अलावा अधिकारियों को खुद भी सरप्राइज चेकिंग कर नियमों के उल्लंघन की जांच करने के लिए कहा गया है। कोई गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपने के भी आदेश दिए गए हैं।
हरियाणा शिक्षा विभाग ने ये 6 निर्देश जारी किए…
1. NCERT और CBSE की किताबें अनिवार्य
2. यूनिफॉर्म में न हो बार-बार बदलाव
3. पुरानी किताबों के इस्तेमाल के लिए किया जाए प्रोत्साहित
4. अपनी बोतल में पानी लाने के लिए मजबूर न करें
5. कक्षा 1 से 2 के बच्चे का बैग डेढ़ किलो से ज्यादा भारी न हो
6. शिक्षा को व्यवसाय न बनाएं, विभाग की सख्त चेतावनी

