Rohtak News: आज हरियाणा कर्मचारी महासंघ की केंद्रीय वार्ता समिति व सम्बंधित विभागीय यूनियनों के राज्य प्रधान/महासचिवो की आवश्यक बैठक रोडवेज भवन में राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन सुनील खटाना राज्य महासचिव ने किया। राज्य प्रधान विश्व नाथ शर्मा ने बताया कि प्रेदेश सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही हैं।सरकार की कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त किया।सरकार की कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ 30 अक्टूबर को रोहतक में जिला प्रधान,सचिव व समस्त राज्य कार्यकरणी की बैठक की जाएगी।

जिसमें आगामी बडे आंदोलन का आगाज किया जाएगा।मुख्य मांगो में पुरानी पेंशन बहाल करना,सभी तरह के कच्चे कर्मचरियो को पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू करना,लाखो खाली पड़े पदों पर नियमिय भर्ती करना ,पुरानी एक्सग्रेसिया निति बहाल करना, कौशल रोजगार विभाग भंग करना, सभी तरह की वेतन विसंगति दूर करना,सभी विभागों में निजीकरण बन्द करना, जिला दादरी की शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करना।मीटिंग में रामकुमार चुरनिया,निशान सिंह,कुलदीप शर्मा,जयबीर घणघस, जितेंद्र कुमार,यशपाल देशवाल,नरेंद्र धीमान आदि शामिल थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!